Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

नेता जी के अंतिम संस्कार में CM Yogi होंगे शामिल, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, देखें फोटो..

Mulayam Singh Yadav : CM Yogi will attend Netaji's funeral, expressed condolences on reaching home

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mulayam Singh Yadav death : समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंच चुका है। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से होगा।

Mulayam Singh Yadav : CM Yogi will attend Netaji's funeral, expressed condolences on reaching home

नेता जी के निधन से दुखी लाखों लोग वहां एकत्रित हैं। बताते हैं कि अंतिम संस्कार सैफई महोत्सव पंडाल के पास नेता जी की जमीन पर ही होगा। यहीं उनकी समाधि भी बनेगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्व. मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई पहुंचेंगे।

Mulayam Singh Yadav : CM Yogi will attend Netaji's funeral, expressed condolences on reaching home

अंतिम संस्कार दोपहर करीब 3 बजे किया जाएगा। उधर, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद नेता जी के निधन पर शोक प्रकट किया।

Mulayam Singh Yadav : CM Yogi will attend Netaji's funeral, expressed condolences on reaching home

सभी ने नेता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इससे पहले सीएम योगी ने सैफई पहुंचकर नेता जी के अंतिम दर्शन किए। सीएम योगी ने अखिलेश यादव से शोक संवेदनाएं भी प्रकट कीं।

Mulayam Singh Yadav : CM Yogi will attend Netaji's funeral, expressed condolences on reaching home

उधर, सैफई में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और परिवार के लोगों ने नेता जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सपा नेता आजम खान, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कांग्रेस नेत्री आराधना मिश्रा, शिवपाल यादव, आजम खां आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, मेदांता में निधन-अखिलेश यादव हुए भावुक