समरनीति न्यूज, डेस्क : मुंबई (Mumbai) के अंधेरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक बार (Bar) पर छापा मारा। वहां काफी तलाश के बाद एक सीक्रेट रूम (Secret room) से कुल 17 लड़कियों को बरामद किया गया है। दरअसल, पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना पर की। फिर भी पुलिस को इस सीक्रेट रूम को तलाशने में पूरे 15 घंटे लग गए। इसके बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। बाद में इस रूम से एक के बाद एक पूरी 17 लड़कियां निकलीं। सभी बार गर्ल बताई जा रही हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोपनीय ढंग से बना रखा था कमरा
बताते हैं कि जिस सीक्रेट रूम में इन लड़कियों को छिपाया गया था, वहां खाने-पीने से लेकर बाकी सभी सुविधाएं मुहैया थीं। इतना ही नहीं कमरे तक पहुंचने के लिए सिर्फ 3 फुट चौड़ा रास्ता था। इस रास्ते को बड़ी ही चालाकी के साथ एक शीशे के पीछे छिपाया गया था।
पुलिस ने कोविड-19 प्रोटोकाल के उल्लंघन की सूचना पर बार में छापा मारा था, लेकिन वहां एक भी बार गर्ल नहीं मिली। पुलिस ने वहां बाथरूम, स्टोरेज रूम से लेकर किचन और सबकुछ तलाश लिया।
ये भी पढ़ें : आरोपी प्रोफेसर अबतक फरार, छात्राओं को फंसाकर महिला कालेज में यौन शोषण और सेक्स रैकेट का मामला
कहीं कोई बार गर्ल नहीं थी। इसके बाद पुलिस को वहां एक संदिग्ध शीशा मिला। पुलिस ने हथौड़े से शीशा तोड़ना शुरू किया तो वहां एक 3 फुट चौड़ा दरवाजा दिखाई दिया। यह दरवाजा रिमोट से कंट्रोल हो रहा था। वहां से एक बाद एक करीब 17 लड़कियां बाहर निकाली गईं। अब पुलिस ने पूरे मामला की गहराई से जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें : सेक्स रैकेट में शामिल हरियाणवी डांसर मिली आपत्तिजनक हाल में, कई गिरफ्तार