Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

शादी के 3 साल बाद मम्मी-पापा बनेंगे विरुष्का, खास अंदाज में खुद बताया

Mumma-papa will be Virushka after 3 years of marriage, date fixed

समरनीति न्यूज, डेस्क : बालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। दोनों सेलेब्रिटीज ने खास अंदाज में बताया है कि वे दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं।

अनुष्का-विराट दोनों ने शेयर की जानकारी

यह बात शेयर करते हुए अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पति विराट के साथ फोटो भी शेयर की है। दरअसल, दोनों की शादी को 3 साल हो चुके हैं और अब उनके चाहने वाले इसी खबर का इंतजार कर रहे थे। अपने फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है कि और फिर, हम तीन हो गए ! 2021 जनवरी को आ रहा है वह..।

ये भी पढ़े :  गूगल की इस एक गलती से पूरी दुनिया में प्रमोट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, विदेशों में चमके विराट कोहली..

वहीं विराट ने भी बिल्कुल इसी अंदाज में यह बात शेयर की है। विराट ने ट्वीटर पर यह जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही दोनों को फैंस और सेलेब्रिटीज की ओर से बधाइयों दी जाने लगी हैं। खास बात यह है कि अनुष्का ने फोटो शेयर की है, उसमें उनका बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि दोनों ने 11 दिसंबर 2017 में शादी कर ली थी।

ये भी पढ़े :  इंग्लैंड के जानी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा रन के रिकार्ड में विराट को पछाड़ा