Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नए पदाधिकारियों की नियुक्त

National Educational Federation officials appointed, assigned responsibilities in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बांदा में आज शैक्षिक महासंघ की मंडलीय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मंडलीय पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी, संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह तथा महामंत्री भगवती सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से नियुक्तपत्र जारी हुए। डा. शिव प्रकाश सिंह सहायक अध्यापक को मंडल अध्यक्ष तथा ऋषि रंजन सहायक अध्यापक को बिसंडा को मांडलिक महामंत्री नियुक्त किया गया है।

माला पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई

बेनी प्रसाद यादव प्रधानाध्यापक (महोबा) को संगठन मंत्री, रामपाल सिंह प्रधानाध्यापक (हमीरपुर) को उपाध्यक्ष, लवकुश प्रधानाध्यापक (चित्रकूट) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सदर विधायक के प्रतिनिधि रजत सेठ ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाईं।जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।

ये भी पढ़ें : बांदा की खबर : चचेरे भाई-बहन में बातचीत को लेकर परिवारों में मारपीट, लड़की ने लगाई फांसी