Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : विवाद के बाद शव मिलने से हड़कंप, हत्या का आरोप

News of Banda : Sensation after getting dead body under police, accused of murder

समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में एक किसान का शव आज पुलिया के नीचे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम मंधीर सिंह (45) पुत्र स्व. इंद्रपाल सिंह है। गांव के लोगों से सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पुलिया से बाहर निकलवाकर छानबीन की। लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

किसान मंधीर सिंह के सिर में गहरी चोट के निशान हैं। परिवार के लोगों ने मंधीर की हत्या का आरोप लगाया है। उनके बड़े भाई गुलाब सिंह का कहना है कि बुधवार रात मंधीर का दो लोगों से विवाद हो गया था। मामले में दो लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी गई है। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का लती था। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीओ सदर गवेन्द्र पाल सिंह भी पहुंचे। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिया से गिरकर मौत होना लग रहा है। जांच की जा रही है।