Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

..अब अलीगढ़ में सिपाही ने नाबालिग लड़की से किया रेप, पुलिस ने जेल भेजा, यह है पूरा मामला

Sensational : young man playing with girl honor on pretext of marriage in Banda, will now go to jail

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के ललितपुर में एसएचओ द्वारा थाने में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले को लोग भूले नहीं हैं। इसी बीच अब एक सिपाही के नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने बिना देरी किए सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

अतरौली थाना क्षेत्र का है मामला

दरअसल, मामला यूपी के अलीगढ़ जिले का है। बताते हैं कि शुक्रवार रात अतरौली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला सिपाही धर्म सिंह पुत्र बादाम सिंह जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में डायल 112 नंबर पर तैनात है। कुछ दिन पहले वह अपने घर गया था। वहां दूसरे जिले में रहने वाले एक रिश्तेदार की 16 साल की बेटी रिश्तेदारी में आई हुई थी।

ये भी पढ़ें : दरिंदी पुलिस : ललितपुर में थाने में नाबालिग लड़की से SHO द्वारा रेप मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर, आरोपी फरार

आरोप है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे धर्म सिंह लड़की को अपने घर ले जाने की बात कहकर बाइक से अपने साथ ले गया। रास्ते में उसने एक खाली प्लाट में लड़की के साथ रेप किया। इतना ही नहीं पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की।

विरोध करने पर लड़की की पिटाई

लड़की पिटाई से घायल भी हो गई। किसी तरह लड़की ने आरोपी के चंगुल से छुटने के बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग लड़की को लेकर अतरौली थाना गए। वहां पुलिस को आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने फरार सिपाही को रात में गनेशपुर-डिबाई मार्ग से पकड़ा। शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। उधर, पीड़ित लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। सीओ अतरौली शिवप्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें : बांदा में शर्मनाक घटना, नशे में धुत्त पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, सदमें में पीड़िता ने दी जान