Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान..

young man came to know during suhaag raat his wife is shemale

समरनीति न्यूज, डेस्क : कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिनपर एकाएक किसी को यकीन नहीं होता। ऐसा कुछ यूपी के बरेली जिले के एक व्यक्ति के साथ हुआ, जिसने शादी के बाद सुहागरात पर बड़े ही अरमानों के साथ अपनी नई-नवेली पत्नी का घूंघट उठाया। फिर जो उसने देखा, उसके होश उड़ गए और उसकी पूरी दुनिया ही बदल गई।

पूरे रस्मों-रिवाज से हुई शादी, नहीं लगी भनक

दरअसल, इस व्यक्ति ने जिससे लड़की समझकर शादी की, वह एक किन्नर निकला। अब आप समझ सकते हैं कि उसके दिल पर क्या बीती होगी। रात में ही हंगामा हो गया। युवक ने इसका विरोध किया। किन्नर पत्नी उसकी पिटाई करके घर से जेवर-नगदी लेकर फरार हो गई।

ये भी पढ़ें : 29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर

पीड़ित निजामत अली ने एसपी देहात संसार सिंह से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंसाफ की गुहार लगाई है। युवक निजामत अली अब तक सदमे मे है और इस घटना को भूल नहीं पा रहा हैै। उसके साथ परिवार के बाकी लोग भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

पुलिस से लगाई पीड़ित दुल्हे ने गुहार, जांच शुरू

उधर, सुहागरात वाले दिन ही घर में चीख-पुकार मच गई। युवक ने उसने किन्नर के साथ रहने से इंकार करते हुए सभी को यह बात बताई। आसपास के सैकड़ों लोग भी इकट्ठा हुए। बताते हैं कि बाद में शिकायत पर किन्नर के परिजनों ने भी उसके साथ मारपीट की। अब मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें : लॉकडाउन में प्रेमिका संग फंसा था पति, मददगार बन पत्नी ने पहले घर बुलाया, फिर किया ऐसा..

बताते हैं कि बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के भोरपूरा गांव निवासी निजामत ने बीती 22 जून को मुस्लिम रीति रिवाज से शाहपुर की रहने वाली सोनी से शादी की थी। आरोपी है कि किन्नर सोनी घर से सोना-चांदी के जेवर और नगदी लेकर भाग निकला है। उधर, एसपी देहात संसार सिंह ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना है।

ये भी पढ़ें : सुहागरात से पहले मोबाइल पर आया पत्नी का वीडियो और फिर..