Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

उरई में बच्चों से गंदा काम करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो-ऐसे खुली पोल..

Orai BJP leader used to misbehave with children, police arrested him and such open case

समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के बुंदेलखंड में उरई जिले से नाबालिगों के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक भाजपा नेता एवं रिटार्यड कानून गो को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पास्को एक्ट समेत दूसरी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह है कि आरोपी राम बिहारी राठौर भाजपा का नगर उपाध्यक्ष भी है। इसकी पुष्टि खुद भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अक्षम्य अपराध के लिए आरोपी को पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पुलिस के भी होश उड़े

बताया जाता है कि कोंच कस्बे के भगतसिंह नगर मोहल्ले का रहने वाला रामबिहारी राठौर रिटायर्ड कानून गो है। आरोप है कि वह बीते कई साल से नाबालिग लड़कों का यौन शोषण कर रहा था। बाद में उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया करता था। आरोप है कि क्षेत्र के बच्चों को बुलाकर पहले जुआ खेलता था फिर उनको नशीला चीज पिलाकर बेहोश करके कुकर्म करता था। उसके कमरे में सीसीटीवी लगे थे, जिनकी सहायता से वीडियो बनाता था। आरोप है कि बच्चों को ब्लैकमेल करके दूसरे किशोरों को लाने के लिए मजबूर किया करता था।

बच्चों ने ही खोला इसका राज

बताते हैं कि आरोपी ने 7 दिन पहले मोहल्ले के दो किशोर बालकों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी कानून-गो का लैपटाप और हार्डडिस्क चोरी कर ली। आरोपी ने राजनीतिक पकड़ दिखाते हुए पुलिस पर दबाव बनाते हुए किशोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट लिखा दी। मामले की जांच में जब पुलिस के हाथ चोरी हुई हार्डडिस्क लगी तो उसके भी होश उड़ गए।

दो सैकड़ा से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले

रिटायर्ड कानूनगो एवं भाजपा नगर उपाध्यक्ष के पुलिस को 200 से ज्यादा वीडियो उस हार्ड डिस्क में मिले हैं। इन वीडियो में आरोपी कानून गो बच्चों के साथ कुकर्म करता दिखाई दे रहा है। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने 100 से ज्यादा बच्चों को अपना शिकार बनाया है।

क्या कहती है पुलिस

मामले में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कहा कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं सीओ राहुल पांडेय ने बताया है कि आरोपी रामबिहारी के खिलाफ कुकर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मुकदमें दर्ज हुए हैं। कहा कि अबतक पुलिस के सामने 7 पीड़ित किशोर बालक आ चुके हैं, जिनके साथ आरोपी ने कुकर्म किया है।