Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में पेड़ से बह रही सफेद दूध जैसी जलधारा, लोगों ने पूजा शुरू की

People started worshiping white milk like water flowing from tree in Sitapur

समरनीति न्यूज, सीतापुर : राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आज शनिवार को उस समय खलबली सी मच गई, जब एक नीम के पेड़ से दूध जैसी जलधारा फूट पड़ी। पेड़ से दूध बहने की खबर से आसपास के लोग भी वहां देखने के लिए पहुंचने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां पूजा शुरू कर दी। पूरा मामला बिसवां तहसील के सुमरावां गांव का है। वहां रहने वाले विमलेश कुमार घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से सुबह लोगों ने दूध जैसा पदार्थ गिरता देखा।

People started worshiping white milk like water flowing from tree in Sitapur

लोगों ने चमत्कार माना, रेंजर ने कहा सामान्य बात

पेड़ करीब 15 साल पुराना बताया जा रहा है। बाद में इसमें इजाफा हुआ। दूध जैसा पदार्थ धार बनकर गिरने लगा। इसके बाद ग्रामीण बडी़ संख्या में वहां इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने इसे चमत्कार मानते हुए पूजा शुरू कर दी। घटना की जानकारी और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगे। उधर, सीतापुर में तैनात क्षेत्रीय फारेस्टर छत्रपति सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। वहीं बिसवां के रेंजर सीके पांडे ने कहा कि यह एक भूगर्भ प्रक्रिया लग रही है। यह सामान्य सी बात है।

ये भी पढ़ें : UP : महिला दरोगा ने लगाई फांसी, दो लाइन के सुसाइड नोट में लिखी यह बात..