Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

PM Modi जन्मदिन सप्ताह : प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्रदेव सिंह ने कहा-पीएम मोदी तपस्वी

PM Modi Birthday Week: State President Swatantradev Singh said- PM Modi ascetic

समरनीति न्यूज, लखनऊ : 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सोमवार को जहां राजधानी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं आज मंगलवार को जरुरतमंदों को चश्में वितरित किए गए। राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सेवा सप्ताह के मौके पर लोगों को चश्में वितरित करने के साथ ही प्रदेश और केंद्र की सरकारों की उपलब्धियां भी बताईं।

पीएम मोदी के चलते ही घर-घर गैस चूल्हा और शौचालय बने

प्रदेश अध्यक्ष ने सरकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक तपस्वी हैं और उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम ही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति के चलते ही संभव हो सका कि हर गरीब के घर में गैस वाला चूल्हा तथा घर-घर शौचालय बन सके हैं।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने वर्चुअल रैलियों के लिए कमर कसी, तैयारियों की समीक्षा

कहा कि यह पीएम मोदी का सेवा भाव ही है कि अब किसान की आय भी दोगुनी की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी जैसे व्यक्ति धरती पर कभी-कभी ही जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रभु उनको दीर्घायु करें। साथ ही प्रार्थना है कि पीएम मोदी लंबे समय तक देश की बागडोर अपने हाथों में संभालें। तभी देश खुशहाल हो सकेगा। बताते चलें कि पीएम मोदी आने वाली 17 सितंबर को 70 वर्ष के हो रहे हैं। आज लखनऊ में सीतापुर रोड के पुरनिया कार्यालय में विधायक नीरज बोरा ने सेवा सप्ताह के मौके पर यह चश्मा वितरण कार्यक्रम कराया था।

ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया