समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के गाजियाबाद में हुई पुलिस मुठभेड़ में आज दो बदमाश ढेर हो गए। वहीं दो पुलिस कर्मी भी एनकाउंटर में घायल हो गए हैं। बताते हैं कि घायल पुलिस कर्मियों में एक स्वाट टीम प्रभारी और एक आरक्षी शामिल हैं। इतना ही नहीं इस मुठभेड़ में एसपी क्राइम, सीओ सिटी-3 और इंदिरापुरम के एसओ की बुलेटप्रूफ जेकेट में गोली लगने की खबर आ रही है।
एक 50 हजार, तो दूसरा था 1 लाख का ईनामी
मारे गए बदमाशों में एक लाख का ईनामी बिल्लू दुजाना और दूसरा 50 हजार का ईनामी राकेश है। बताते हैं कि पुलिस ने बिल्लू को इंदिरापुरम में और राकेश को मधुबन में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। एक ही दिन में दो-दो कुख्यात बदमाशों को मार गिराने को पुलिस के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। बताते हैं कि दोनों बदमाशों का काफी आतंक था।
ये भी पढ़ें : UP : बिकरू कांड साजिश में शामिल एसओ और दरोगा बर्खास्त, मिलीभगत के थे आरोप