Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

President Election : द्रौपदी मुर्मू को 64% वोट, यशवंत 3 राज्यों में जीरो

President Election : Draupadi Murmu won by 64% votes, Yashwant was zero in 3 states

समरनीति न्यूज, डेस्क : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गई हैं। 64% वोटों से जीतीं मुर्मू अब देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगी। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा उनसे बड़े अंतर से हारे हैं। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े।

53 वोट हुए अमान्य

इनमें से 53 वोट अमान्य मिले। द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 1877 वोट हासिल हुए। खास बात यह रही कि यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्कम से वोट ही नहीं मिले। वह तीनों राज्यों में शून्य पर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

ये भी पढ़ें : Bundelkhand Expressway : यूपी को पीएम मोदी की कीमती सौगात, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण