समरनीति न्यूज, डेस्क : Rakesh Jhunjhunwala शेयर मार्केट के किंग कहे जाने वाले प्रसिद्ध निवेशक राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है। हालांकि, उन्हें अभी 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। दोबारा उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें भारत का वारेन बफेट कहा जाता था। कुछ दिन पहले उन्होंने अकासा एयरलाइंस लांच की थी। स्टाक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला के पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने सफलता का यह सफर सिर्फ 5 हजार रुपए से शुरू किया था।
ये भी पढ़ें : अब व्हाट्सऐप पर थोक मैसेज भेजने वालों पर कसेगी लगाम, नंबर होंगे ब्लाक