समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में एंटी करप्शन की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रंगे हाथ बाबू रिश्वत लेता पकड़ा गया। बाद में उसे कोतवाली ले जाया गया। वहां टीम के सदस्यों ने उससे करीब दो घंटे तक पूछताछ की। कर्मचारियों में घटनाक्रम से अफरा-तफरी मची रही। बताया जाता है कि एंटी करप्शन टीम ने छापा मारते हुए कृषि विभाग के फर्टिलाइजर पटल के बाबू (लिपिक) दिलीप कुमार को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। उसको कोतवाली ले जाया गया। साथ में शिकायतकर्ता को भी बुलाया गया। शिकायतकर्ता गोंदलामऊ ब्लाक के करनपुर में रहने वाले नीरज अवस्थी इस मामले की शिकायत की थी। घटना की आज पूरे दिन चर्चा होती रही।
ये भी पढ़ें : UP : कई शहरों में NIA के PFI दफ्तरों पर छापे, लखनऊ में दर्जी बना प्रदेश अध्यक्ष वसीम गिरफ्तार