Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

Update : रिश्ते कलंकित : कानपुर में किशोरी को शादी का झांसा देकर इज्जत लूटता रहा मौसेरा भाई

Banda gang rape victim demo pic
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक युवक ने अपनी मौसेरी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसकी इज्जत लूटता रहा। लड़की के गर्भवती होने पर पूरे मामला का खुलासा हुआ तो परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। पीड़ित लड़की पिता ने थाने में पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

17 साल की है पीड़िता, पुलिस कर रही जांच

बताया जाता है कि बर्रा के वरुण विहार के रहने वाली एक 17 साल की लड़की के मौसा-मौसी लखनऊ में रहते हैं। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि उसका मौसेरा भाई अक्सर उससे मिलने के लिए घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने मौसेरी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसके बाद मौसा-मौसी घर आए और लड़की को अपने घर भी ले गए।

ये भी पढ़ें : कानपुरः FB पर ब्लाॅक की खुन्नस में छात्रा की अश्लील फोटो की थी वायरल, गिरफ्तार 

वहां पता चला कि लड़की गर्भवती हो गई है। मौसा-मौसी उसे वापस घर छोड़कर चले गए। लड़की का कहना है कि लखनऊ में अपने घर में भी लड़का उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में गर्भवती होने की जानकारी पर वापस घर छोड़कर चले गए। अब शादी से इंकर कर रहे हैं। इसके बाद पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। उधर, थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : कानपुरः कान्वेंट की छात्रा के एडिट अश्लील फोटो वायरल, स्कूल ने निकाला