Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

रिश्ते शर्मसार : बांदा में पिता बना हैवान, बेटी से किया दुष्कर्म

statement of the girl student molested in Banda was recorded
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से एक बेहद शर्मसार करने वाली घिनौनी घटना सामने आई है। एक बहशी-दरिंदे ने शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित लड़की की मां का देहांत हो चुका है। घटना वाले दिन घर में वह अकेली थी। विरोध करने पर नशे में धुत्त पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी से सहमी बेटी ने सबकुछ बर्दाश्त किया। दरअसल, लड़की की मां ने पति से विवाद के बाद जून महीने में जहर खाकर जान दे दी थी। पत्नी की मौत के बाद पिता अपनी बेटी पर गंदी नजर रखने लगा। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित लड़की ने पिता की करतूत की जानकारी खुद पुलिस को दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। बताया जाता है कि कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाली 18 साल की लड़की ने 12 कक्षा पास की है।

ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर : जेल से छूटे पिता की हरकतों से तंग दो बेटियों ने खाया जहर, एक की मौत-दूसरी गंभीर

जून में उसकी मां ने सुसाइड कर ली थी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि 17 सितंबर को वह घर में अकेली थी। उसकी दादी और तीन छोटी बहनें कहीं गए हुए थे। रात में सोते समय पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। रातभर लड़की डरी-सहमी रही। शुक्रवार को किसी तरह कोचिंग के बहाने घर से कोतवाली पहुंची। वहां छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को एक और मामले में सजा, पढ़िए यह पूरी खबर..