Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कानपुर सीएसए के सेवानिवृत कर्मी की हादसे में मौत, बेटा रेफर 

Private doctor dies due to high speed car collision in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए सड़के हादसे में बाइक सवार कानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक से कानपुर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक के बारे में जानकारी कर उसकी गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि मूलरूप से कानपुर के कल्याणपुर निवासी रामस्वरूप गुप्ता (63) बांददा के काजीटोला गांव में निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी देकर कानपुर बेटे के साथ बाइक से लौट रहे थे।

कानपुर के स्वरूप नगर के रहने वाले थे रामस्वरूप

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलावस्था में उनको स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें : Breaking News : पूर्वांचल का आतंक 1 लाख का ईनामी किट्टू मुठभेड़ में ढेर

जिला अस्पताल में घायल पिता ने दम तोड़ दिया। वहीं उनका बेटे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक के भाई प्रेमचंद्र ने बताया है कि रामस्वरूप कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में बीट निरीक्षक पद पर तैनात थे। 1 साल पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद पैतृक गांव इंगुवा मऊ (मर्का) लौटे थे। काजीटोला में जमीन खरीद कर मकान का निर्माण करा रहे थे।

ये भी पढ़ें : UPDATE : Kanpur Breaking News : प्रयागराज हाइवे पर रोडवेज की टक्कर से वैन सवार कन्नौज के 3 लोगों की मौके पर मौत