Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में भगवा गुलाल, बीजेपी को प्रचंड बहुमत, सपा को 128 पर बढ़त

Saffron gulal in UP, BJP close to thumping majority, SP with lead at 128

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए आज मतगणना जारी है। भारतीय जनता पार्टी अबतक 270 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं समाजवादी पार्टी 128 सीटों पर ही सिमटकर रह गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से 1,02,399 वोटों के रिकार्ड अंतर से जीते हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशियां छाई हैं। ढोल नगाड़ों की धुन पर नाच-गाना और गुलाल खेला जा रहा है। बीजेपी कार्यालय पहुंचे सीएम योगी का जोरदार स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ता खुशी से एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते देखे गए।

दिग्गज संगीत सोम और स्वामी प्रसाद मौर्या हारे

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी करहल सीट से रिकार्ड मतों से जीते हैं। दिग्गजों में भाजपा के संगीत सोम और पाजिलनगर सीट से लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। उधर, लखनऊ बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दोबारा जीतने पर जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। जय श्री राम और मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान है। एक बार तो ऐसा लगा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज ही होली मना ली हो।

ये भी पढ़ें : बिजनौर में डबल मर्डर से सनसनी, घर में बुजुर्ग महिला और नौकर की हत्या