Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव तीसरी बार बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Samajwadi Party : Akhilesh Yadav became national president

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। राजधानी लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बताते चलें कि अखिलेश पहली बार 1 जनवरी, 2017 को विशेष अधिवेशन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

Samajwadi Party : Akhilesh Yadav became national president

इसके बाद फिर 5 अक्तूबर 2017 को आगरा सम्मेलन में उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। चुनाव अधिकारी प्रो. रामगोपाल यादव ने बताया है कि इस पद के लिए 3 प्रस्ताव मिले थे। सभी में अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाने की मांग थी। उनका कहना है कि सर्वसम्मति से अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

Samajwadi Party : Akhilesh Yadav became national president

बताते हैं कि समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया 20 सितंबर को ही शुरू हो गई थी। तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। तीनों में अखिलेश यादव का ही नाम था। लखनऊ के रमा बाई अंबेडकर रैली मैदान में आयोजित हुए सपा के 11 राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी पहुंचीं।