Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

शर्मनाक : ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट

Minor girl accuses 28 people including relatives of gang rape in Lalitpur

समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हवस में अंधे एक व्यक्ति ने अपनी अकेली बहू से दुष्कर्म का प्रयास किया। बहू ने बचने का काफी प्रयास किया। जब नहीं बच सकी तो उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। खून से लतपत आरोपी वहां से भागने लगा। हालांकि, तबतक शोर सुनकर इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ ने उसे दबोच लिया। बताते हैं कि घर में बहू और ससुर ही रहते हैं। बेटा घर से बाहर रहकर नौकरी करता है। उधर, पुलिस ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घांव गहरा होने की वजह से घायल की हालत गंभीर बनी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

बताया जाता है जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उसे प्राइवेट पार्ट कटा होने के बाद गंभीर हालत में लाया गया था। साथ आए लोगों ने बताया कि गांव में घायल व्यक्ति अपनी बहू के साथ रहता है। बहू का आरोप है कि उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में बहू ने मुंह से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

डाक्टर ने कहा, सीरियस हालत में रेफर किया

बहू का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर उसपर बुरी नियत रखता था। गंदे इशारे भी करता था। विरोध करने पर पीटा करता था। बीती रात उसके घर में घुस गया दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर राम विजय का कहना है कि प्राइवेट पार्ट पर दांत से काटने के कारण काफी गहरा जख्म हो गया है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में अभी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : पति का अफेयर, पत्नी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में भरा मिर्ची पाउडर