Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर : हादसे में दरोगा की मौत, 3 सिपाही घायल, हाइवे पर अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप को मारी टक्कर

Sitapur : Inspector killed in accident, 3 constables injured, unknown vehicle hit police jeep

समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक अज्ञात वाहन ने सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर पुलिस जीप को टक्कर मार दी। हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई। वहीं तीन सिपाही घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान, एएसपी एनपी सिंह, सीओ सिधौली समेत पुलिस अधिकारी घायलों को हाल जानने के लिए पहुंचे।

गश्त कर रही पुलिस जीप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मृतक सिपाही का नाम सफीक अहमद बताया जा रहा है। वहीं घायलों में सिपाही पवन कुमार, सत्येंद्र सिंह और अनुज त्रिपाठी शामिल हैं। सभी पुलिस कर्मी जीप से रात में हाइवे पर गश्त के लिए निकले थे। सुबह करीब साढ़े 5 बजे सीतापुर-लखनऊ हाइवे पर टिकौली मोड़ पर यह हादसा हुआ। आईजी लक्ष्मी सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ की जानकारी ली। सीओ सिधौली यादुवेंद्र का कहना है कि टिकौली मोड़ पर हादसा हुआ है। इसमें दरोगा की मौत हो गई। घायल तीनों सिपाहियों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : हादसे में मां-बेटे की मौत, महिला सीओ ने दिखाई मानवता, पढ़ें पूरी खबर..