Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

रिश्तों का कत्ल, दरिंदे बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

Wife asks for tea, wife stabbed, escaped in up raibareilly

समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले से एक घिनौनी रिश्तों के कत्ल की खबर सामने आई है। एक शराबी दरिंदे बेटे ने नशे में धु्त्त होकर अपनी ही मां की पीट-पीटर हत्या कर दी। रिश्तों के कत्ल का यह मामला सीतापुर जिले के लहरपुर में सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों व परिवार के लोगों के बयान लिए। पूरा गांव इस वारदात से स्तब्ध है।

वारदात से गांव में फैली सनसनी

साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि दोपहर के समय शम्मी गुप्ता पुत्र गया प्रसाद शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वहां बीमार मां मिथिलेश की पिटाई करने लगा। दरिंदे शम्मी ने बेड की फंटी से अपनी वृद्ध मां को बुरी तरह से पीटना शुरू किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलावस्था में उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लहरपुर कोतवाली प्राभारी राजीव सिंह का कहना कि केशरीगंज की रहने वाली मिथिलेश नाम की वृद्ध महिला की हत्या हुई है। उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

ये भी पढ़ें : सीतापुर में दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर