Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

खास खबर : आजाद भारत में पहली बार महिला को होगी फांसी

Special news : Women will be hanged for first time in independent India

समरनीति न्यूज, डेस्क : आजाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी महिला को फांसी होने जा रही है। जल्द ही इस महिला को यूपी के मुथरा में स्थित इकलौते महिला फांसीघर में मौत की सजा दी जाएगी। यह महिला अमरोहा जिले की रहने वाली है, जिसका नाम शबनम है। फांसी के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पवन जल्लाद ने दो बार फांसीघर का निरीक्षण कर लिया है। फांसी का फंदा तैयार किया जा रहा है। दरअसल, इस महिला ने वर्ष 2008 में अपने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी थी। हत्या की वजह प्रेमी के संग रहने की जिद्द थी। हत्याकांड में प्रेमी भी शामिल रहा था।

2008 में परिवार के 7 लोगों की कर दी थी हत्या

बताया जाता है कि अमरोहा जिले की रहने वाली शबनम नाम की महिला ने वर्ष 2008 के अप्रैल में अपने प्रेमी के साथ जघन्य वारदात की थी। महिला ने अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से बेरहमी से काट डाला था।

ये भी पढ़ें : Update : UP की बड़ी खबर : थाने में सिपाही ने राइफल से दरोगा को मारी गोली, फिर खुद को भी..

बाद में गिरफ्तार हुई और इस मामले में उसे फांसी की सजा हुई। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी सजा को बरकरार रखा। बाद में राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका को रद्द कर दिया। ऐसे में उसको फांसी होना तय है। अब वह पहली महिला होगी, जिसे आजाद भारत के इतिहास में फांसी पर लटकाया जाएगा।

मथुरा में इकलौता महिला फांसीघर

दरअसल, मथुरा जेल में यूपी का इकलौता महिला फांसीघर बना है। बताते हैं कि यह महिला फांसीघर 150 साल पहले बनाया गया था, लेकिन देश आजाद होने के बाद से अबतक किसी महिला को इसमें फांसी नहीं दी गई है। इस मामले में मथुरा के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने मीडिया को बताया है कि फांसी की तारीख अभी तय नहीं है। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डेथ वारंट जारी होते ही महिला शबनम को फांसी दे दी जाएगी।

बिहार से मंगवा रहे फांसी को रस्सी

जेल अधीक्षक का कहना है कि फांसी दिए जाने से पहले पवन जल्लाद ने दो बार फांसीघर का निरीक्षण किया है। बताया कि जल्लाद को तख्ता-लीवर में कुछ कमी दिखाई दी थी, जिसे ठीक करवा रहे हैं। यह भी बताया है कि फांसी के लिए बक्सर (बिहार) से रस्सी मंगवाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर अंतिम वक्त में कोई दिक्कत न आई तो शबनम पहली महिला होगी, जिसको आजाद के बाद फांसी की सजा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Update : MP के सीधी में नदी में गिरी नर्सिंग छात्रों की बस हादसे में 47 शव मिले, पढ़िए ! मृतकों-घायलों की पूरी जानकारी