Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिलाओं को सम्मानित किया

State Women's Commission member Prabha Gupta honored women

समरनीति न्यूज, बांदा : योगी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा महिला सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता रहीं। उनके द्वारा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जमीन से लेकर आसमान तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

State Women's Commission member Prabha Gupta honored women

कहा कि बड़े से बड़े राजनीतिक एवं प्रशासनिक पद पर हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वारा मिशन शक्ति चलाकर महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वाबलंबन पर प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा विशिष्ट सेवा प्रदान करने के लिए महिला थाने की इंस्पेक्टर अनु को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग में उत्कर्ष सेवा प्रदान करने वाली टीचर्स को भी सम्मानित किया गया। कई अन्य महिलाओं को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर जिला महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP Corona virus : कक्षा 8 तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद, त्योहारों पर रोक नहीं, लेकिन..