Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : विधायक को कीचड़ से नहलाया, पालिकाध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा, हद कर दी..

Strange : Women bathe MLA with mud in Maharajganj, UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बरसात न होने के कारण हालात काफी खराब हैं। गर्मी से लोग बेहाल हैं और साथ ही धान खेती भी प्रभावित हो रही है। बारिश न होने के परेशान महाराजगंज जिले के लोगों ने अपने सदर विधायक को कीचड़ से नहलाया। बताते हैं कि महाराजगंज शहर के पिपरदेउरा मोहल्ले की महिलाओं ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और वहां के नगर पालिकाध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया। महिला ने यह कदम गुस्से या आक्रोश में आकर नहीं उठाया, बल्कि मान्यता का पालन करते हुए किया। हालांकि, लोगों के बीच यह घटनाक्रम चर्चा का विषय रहा। पूरे इलाके में लेकर चर्चा होती रही।

यह है लोगों की बीच मान्यता

दरअसल, पूर्वांचल में ऐसी मान्यता है कि अगर बारिश नहीं हो रही है तो कीचड़ से इंद्र देवता प्रसन्न होते हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे झुंड बनाकर कीचड़ में नहाते भी हैं।

ये भी पढ़ें : अजब-गजब : सांप के काटने से गुस्साए किसान ने उसे गाजर-मूली की तरह खाया, फिर बजा उल्टा ढोल

इतना ही नहीं मान्यता के अनुसार अगर जिले के प्रमुख लोगों को कीचड़ में नहलाया जाए तो इंद्र देवता और जल्दी खुश हो जाते हैं। बस इसी मान्यता के तहत महिलाओं ने सदर विधायक और नगर पालिकाध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया। दोनों ने इसका बुरा भी नहीं माना, बल्कि खुशी-खुशी मान्यता को पालन कराया। कहा कि लोगों की समस्या के लिए वह कोई भी कदम उठा सकते हैं। बहरहाल, आने वाले दिनों में देखना होगा कि बरसात पर इसका क्या असर होगा। लेकिन फिलहाल तो लोग बिन बारिश बेहद परेशान हैं। खासकर किसान तबका धान की खेती को लेकर समस्याओं से जूझ रहा है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट का बुल्डोजर एक्शन पर रोक से इंकार