Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में चले ईंट-पत्थर, कई घायल-गाड़ियां टूटीं

Swami Prasad Maurya's convoy attacked in Kushinagar, BJP-SP workers walked with bricks and stones, about 20 people injured, many vehicles damaged

समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज छठवें चरण के विधानसभा सभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुशीनगर में बवाल हो गया। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला हो गया। दरअसल, चाफ रायपट्टी गांव में रोड शो के दौरान भाजपाई और सपाई आमने-सामने आ गए। फिर बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। कई लोगों को चोटें लगीं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देर रात खबर आ रही है कि मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्या धरने पर बैठ गए हैं। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह भाजपा के गुंडों का काम है।

स्वामी प्रसाद FIR कराने थाने में पहुंचे

स्वामी प्रसाद मौर्य मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे हैं। वहीं नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने गोड़रिया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुर्कपट्टी में जाम लगाते हुए धरना दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस पूरे मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा भी खुलकर बीजेपी के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने पिता को जिताने की अपील की है।

ऐसे शुरु हुआ विवाद, चले ईंट-पत्थर

बताया जाता है कि कुशीनगर में फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य रोड शो कर रहे थे। दिन में करीब 3 बजे वह चाफ रायपट्टी गांव पहुंचे। वही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के समर्थक पहुंच गए। बताते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी तो वहां से निकल गई, लेकिन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

ये भी पढ़ें : भोजपुरी Actress नेहा मलिक का Bold अवतार, फैंस की धड़कनें तेज

देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट शुरू हो गई। कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना से नाराज सपा कार्यकर्ता गोड़रिया चौराहे पर धरना देने लगे। इससे लगभग 2 घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में एडीएम देवीदयाल वर्मा ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। तब जाम खुला।

Swami Prasad Maurya's convoy attacked in Kushinagar, BJP-SP workers walked with bricks and stones, about 20 people injured, many vehicles damaged

भाजपा नेताओं ने तुर्कपट्टी में दिया धरना

उधर, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना के बाद नोनियापट्टी चौराहे पर कसया-सेवरही रोड जाम कर दी। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया। बाद में सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने बड़े अधिकारियों से बात की। साथ ही पार्टी प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ख्याति के हिसाब से काम किया है। घर-घर जनता में यह संदेश पहुंचाना जरूरी है। सांसद के समझाने पर लोग मान गए। जाम खुल गया। एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दरोगा को दी गर्मी निकालने की धमकी, बोला-10 को आ रही योगी सरकार