Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : स्वतंत्र देव सिंह ने भी लगाई केशव मौर्य के ट्वीट पर मुहर, बोले-सरकार और संगठन का काम एक ही

Swatantra Dev Singh also put his seal on Keshav Prasad Maurya's tweet, said work of government and organization is one

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक छोटे से ट्वीट ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में हलचल मचा दी थी। अब उसी ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी मुहर लगा दी है। दरअसल, केशव प्रसाद ने रविवार को एक ट्वीट किया था कि, ‘संगठन सरकार से बड़ा है!’ उनके इस ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्मा गया।

उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में कयासबाजी का दौर

कयासबाजी का नया दौर शुरू हो गया। यहां तक कहा जाने लगा है कि यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ही होंगे। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि इस ट्वीट से डिप्टी सीएम मौर्य ने यही संकेत दिए भी हैं। बहरहाल, जो भी हो। लेकिन आज जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी इस ट्वीट पर अपनी मुहर लगा दी।

किसानों के कार्यक्रम के बाद बोले, स्वतंत्र देव

दरअसल, कैबिनेट मंत्री स्वंतत्र देव ने लखनऊ में सोमवार को किसानों के एक कार्यक्रम के बाद कहा है कि केशव प्रसाद ने बिल्कुल सही कहा है। सरकार हो या संगठन हो, दोनों को एक ही काम करना होता है। दोनों जनता के विकास के लिए काम करते हैं। प्रदेश का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों का काम तो एक ही है। जनता और प्रदेश का विकास। बीजेपी उसी पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें : ‘संगठन सरकार से बड़ा है!’ डिप्टी सीएम मौर्य के बयान से यूपी में हलचल