Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में स्वतंत्र देव सिंह बोले, सपा-बसपा सरकारों में गुंडों की हुई ताजपोशी

Swatantra Dev Singh said in Banda, crowning of goons in SP-BSP governments

समरनीति न्यूज, बांदा : एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा के बबेरू पहुंचे। हेलीकाप्टर से बबेरू आए स्वतंत्रदेव ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा बसपा की सरकारों ने गुंडों की ताजपोशी की है। सपा सरकार में गुंडे जबरन घरों में घुसकर कब्जा कर लेते थे। छात्राओं को उठा ले जाते थे, लेकिन अब योगी आदित्यनाथ की सरकार में सभी गुंडे-बदमाश सलाखों के पीछे हैं। योगी सरकार ने उनको सही जगह पर पहुंचा दिया है। वहीं सपा सरकार में ये गुंडे आम जनता पर अत्याचार कर रहे थे।

मां मढ़ी दाई के नाम से शुरू किया संबोधन

दरअसल, बबेरू में अपनी जनसभा की शुरूआत स्वतंत्र देव ने मां मढ़ी दाई, कारूबाबा, मुड़िया बाबा, बाकल की जोगनी माता, मौनी बाबा आश्रम सिमौनी धाम समेत महादेव बाबा का जयकारा लगाते हुए की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की। कहा कि चौथे चरण में बांदा में 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा की इन 3 सीटों पर BJP कमजोर प्रत्याशियों के कारण चौतरफा घिरी

कहा कि दोबारा योगी-मोदी को लाना है और देश व प्रदेश को बचाना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कोरोना काल में टीका नहीं लगवाया था। कहा था कि यह बीजेपी का टीका है। आज यही टीका देश की जनता के लिए कवच साबित हो रहा है। कहा कि मोदी जी ने मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का हक दिलाया।

ये भी पढ़ें : बांदा में महिला की बेरहमी से हत्या, लूटपाट कर भाग निकले बदमाश

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर एक वजूद कायम किया। पहले वहां लोग पत्थर बरसाते थे, अब फूल बरसाते हैं। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बुंदेलखंड में रोजगार, आवास, बिजली, पानी व खाद्यान्न को लेकर व्यवस्था लागू करेगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, सांसद आरके सिंह पटेल, श्वेता सिंह गौर समेत सभी भाजपा नेता मौजूद रहे।