बांदा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद तंग आकर खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं।
पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
घटना का कारण पत्नी से कलह-कलेश बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज रविवार को चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव के रहने वाले अवधेश (40) पुत्र दीवान सिंह ने दोपहर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसने ट्यूबवेल पर पहले तमंचे से हवाई फायर किया।
इसके बाद दूसरी गोली अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर चलाई। गोली लगते ही खून से लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे रामआश्रय मौके पर पहुंचे और परिवार को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें : ज्य...