Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: जौनपुर

लोकसभा2024 : सपा के झंडे तले बाबू सिंह कुशवाहा, जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव-बांदा में भी बदलेंगे समीकरण

लोकसभा2024 : सपा के झंडे तले बाबू सिंह कुशवाहा, जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव-बांदा में भी बदलेंगे समीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा को सपा ने जौनपुर से टिकट दिया है। कुछ महीने पहले तक अकेले दम पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाले पूर्व मंत्री कुशवाहा अब समाजवादी पार्टी के टिकट पर जौनपुर से चुनावी ताल ठोकने जा रहे हैं। दरअसल, रविवार को सपा ने 7 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें बसपा के पूर्व मंत्री कुशवाहा का भी नाम शामिल है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर लोग हैरान रह गए। इससे पहले जब भी सपा में कुशवाहा की पार्टी के विलय या गठबंधन जैसी बातें उठीं तो पूर्व मंत्री ने इसका खंडन किया। राजनीतिक रूप से होंगे दूरगामी परिणाम बहरहाल, राजनीतिक रूप से देखा जाए तो यह कोई छोटा घटनाक्रम नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले यह खुद में काफी चौंकाने वाली खबर है, क्योंकि इसके कई बड़े राजनीतिक मायने हैं। आने वाले समय में कई राजनीतिक दूरगामी परिणाम भी होंगे।...
UP : फिल्म शूटिंग पर पथराव, घायल Actress मणि की CM Yogi से यह अपील..

UP : फिल्म शूटिंग पर पथराव, घायल Actress मणि की CM Yogi से यह अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : यूपी के जौनपुर जिले में भोजपुरी फिल्म 'मेरा भारत महान' की शूटिंग चल रही है। शनिवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से फिल्म की एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज हुआ। बीते 7 दिन से चल रही है भोजपुरी फिल्म की शूटिंग बताते चलें कि जौनपुर के मुख्य चंक्शन भंडारी रेलवे स्टेशन के पास करीब एक हफ्ते से फिल्म शूटिंग हो रही है। यह एक भोजपुरी फिल्म है। शूटिंग देखने के लिए इलाके के सैंकड़ों लोग इक्ट्ठा होते हैं। फिल्म एक्ट्रेस मणि ने मीडिया को बताया कि भीड़ से किसी ने पत्थर फेंके। एक पत्थर एक्ट्रेस के सिर में लगा। इसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा। घटना से दुखी एक्ट्रेस मणि ने कहा कि दर्शक भगवान के समाज होते हैं, वह उनके लिए ही काम कर र...
कुएं में गिरा सांड, बचाने की मशक्कत में जुटी ग्रामीणों संग पुलिस

कुएं में गिरा सांड, बचाने की मशक्कत में जुटी ग्रामीणों संग पुलिस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, जौनपुरः जिले के बरईपार थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर ब्राह्मण बस्ती गांव में एक सांड कुएं में जा गिरा। गांव के लोगों ने जब उसे कुएं में गिरा हुआ देखा तो बचाने के लिए दौड़ पड़े। ये भी पढ़ेंः पहले प्यार में डूबे और फिर मौत को लगाया गले, लटके मिले शव लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकल सका। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फायब्रिगेड को बुलाया है। समाचार लिखे जाने तक सांड को कुए से निकालने का प्रयास जारी है। ये भी पढ़ेंः पत्नी की मौत के बाद चार बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खाया, पिता-बेटी की मौत-दो बच्चे गंभीर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हैं। कुएं की चौड़ाई कम होने की वजह से उसे बाहर निकालने में दिक्कत हो रही है। फिर भी पुलिस और ग्रामीण अपने प्रयास में लगे हुे हैं। ...