Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: नीतीश कुमार

भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों के लिए खास प्लान, इन्हें बनाया कलस्टर इंचार्ज

भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों के लिए खास प्लान, इन्हें बनाया कलस्टर इंचार्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा टाप गियर डाल चुकी है। पार्टी ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। एक-एक सीट के लिए खास रणनीति अपनाई जा रही है। पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा सीटों को कुल 3 कलस्टर में बांट दिया है। जेपी नड्डा, शाह और पांडा आएंगे समीक्षा करने कानपुर के बाद बांदा और फिर झांसी को कलस्टर बनाया गया है। तैयारियों की गंभीरता को इसी बात से समझा जा सकता है कि इन क्लस्टरों की समीक्षा बैठकों को संबोधित करने फरवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश लोकसभा प्रभारी बैजयंत पांडा आ रहे हैं। कानपुर क्लस्टर का इंचार्ज क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू को बनाया गया है। वहीं बांदा क्लस्टर इंचार्ज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव होंगे। https://samarneetinews.com/lok-sabha-2024-backgrou...
बिहार : 9वीं बार नीतीश फिर मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और 8 मंत्री भी..

बिहार : 9वीं बार नीतीश फिर मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और 8 मंत्री भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिहार में बीते कुछ घंटों में हुए तेजी से बदले राजनीतिक हालात ने सभी को हिलाकर रख दिया। लालू यादव की पार्टी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने नीतीश ने दिन में इस्तीफा दिया। फिर 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। मीडिया से बातचीत में कही यह बात.. नीतीश ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और फिर मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं था। इसलिए इस्तीफा दिया है। वहीं आज नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बिहार के NDA प्रमुख भी बने नीतीश उधर, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है। साथ ही शपथ ग्रहण से पहले नीतीश को बिहार में एनडीए का प्रमुख भी घोषित कर दिया गया है। अब 17 महीने की सरकार के बाद नीतीश ने पाला बदलते हुए बीजेपी के साथ सरकार बना ली है। ये भी पढ़ें : भाजपा के यूपी प्रभारी बने बै...
बांदा में नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

बांदा में नीतीश कुमार के बयान पर बवाल, महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में महिलाओं से जुड़े विवादित बयान के बाद पूरे देश में हंगामा मचा है। बिहार के मुख्यमंत्री के बयान का जमकर विरोध हो रहा है। बांदा में भाजपा महिला मोर्चा ने नीतीश के बयान को घृणित बताते हुए विरोध किया। साथ ही नीतीश कुमार का पुतला भी महाराणा प्रताप चौक पर फूंका है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए नीतीश कुमार का विरोध जताया। महिला मोर्चा की नेताओं का कहना था कि नीतीश कुमार ने सदन में जो कुछ कहा है उससे ज्यादा शर्मसार करने वाला कुछ नहीं हो सकता।  इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्षा वंदना गुप्ता, उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, अर्चना शुक्ला, मुन्नी गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, उमा दीक्षित, रूपा चौहान, सुधा गुप्ता समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स ...
बिहार में छात्र ने नीतीश कुमार पर फेंकी चप्पल, पकड़ा गया

बिहार में छात्र ने नीतीश कुमार पर फेंकी चप्पल, पकड़ा गया

Breaking News, Feature, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः स्थानीय बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में एक युवक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सामने मंच की ओर चप्पल फेंकते हुए नारेबाजी की। इस घटना के बाद जेडीयू नेताओं ने युवक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कार्यकर्ताओं ने छात्र को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा  बताया जाता है कि जेडीयू की तरफ से छात्र समागम समारोह आयोजित हो रहा था। तभी आरोपी छात्र चंदन तिवारी ने मंच पर नीतीश कुमार पर चप्पल फेंद दी। इसके बाद यह छात्र नारेबाजी करने लगा। पुलिस उसे पकड़कर गांधी नगर थाने ले गई। आरोपी छात्र की माने तो आरक्षण को लेकर उसने यह काम किया है। ये भी पढ़ेंः देर-सवेर बड़ा गुल खिलाएगी लालू यादव के तेज की “तेजी”  ...