Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: राजभर

UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव

UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने हाल में ही यूपी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्री बनते ही उन्हें बड़ी क्षति पहुंची है। राजभर की पार्टी की 30 साल महिला नेता नंदिनी राजभर की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्‍या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारे मौके से फरार हैं। वहीं पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। बताते हैं कि नंदिनी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव थीं। यह वारदात संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा बायपास इलाके की है। नंदिनी के शरीर पर चाकुओं के कई प्रहार के निशान हैं। घर में लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं नंदिनी जानकारी के अनुसार नंदिनी अपने घर के कमरे में बिस्‍तर के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं। उनके गले व शरीर के दूसरे हिस्सों पर चाकुओं से हमले के निशान थे। नंदिनी के परिजनों का कहना है कि ...
घोसी में हार, मगर राजभर का ऐलान, मैं और दारा दोनों बनेंगे मंत्री, कोई रोक नहीं सकता..

घोसी में हार, मगर राजभर का ऐलान, मैं और दारा दोनों बनेंगे मंत्री, कोई रोक नहीं सकता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घोसी उपचुनाव में एनडीए की करारी हार के बावजूद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के हौसले बुलंद हैं। उनका अंदाज वही है। भले ही घोसी की हार से यह तो साफ हो गया है कि राजभर का जादू वोटरों पर नहीं चला है, लेकिन इसके बावजूद राजभर का हौंसला कम नहीं हुआ है। कहा, घोसी हार पर खुश होने वाले धैर्य रखें, हार्ट अटैक न हो जाए उन्होंने आज कहा कि वह और दारा सिंह चौहान मंत्री जरूर बनेंगे। कहा कि हमारा गठबंधन उपचुनाव से पहले का है और उपचुनाव की खुशी मनाने वाले लोकसभा चुनावों में हवा हो जाएंगे। बताते चलें कि घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया है। कुछ दिन पहले एनडीएम में शामिल हुए ओमप्रकाश राजभर पर इस हार को लेकर जुबानी हमले हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जा...
UP Politics : फिर BJP के साथ राजभर, 14 साल में 6 बार अलटी-पलटी..

UP Politics : फिर BJP के साथ राजभर, 14 साल में 6 बार अलटी-पलटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 आते-आते यूपी के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज 16 जुलाई को ट्वीटर पर यह जानकारी साझा की। अपने 14 साल के राजनीतिक करियर में 6 बार अलटी-पलटी मारने वाले ओपी राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा और सुभासपा साथ मिलकर लड़ेंगीं। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राजभर का ऐलान दरअसल, शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में राजभर ने मुलाकात की थी। इसके बाद आज बीजेपी से गठबंधन का ऐलान कर दिया।ओपी राजभर ने कहा है कि भाजपा से सुभासपा का गठबंधन हो चुका है। https://twitter.com/oprajbhar/status/1680426404662644736 अब जो मुद्दे बाकी रह गए हैं, उनपर 18 जुलाई की बैठक में बात हो जाएगी। राजभर ने कहा कि यूपी में अब विपक्ष नहीं बचा है। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की लड...
Update-बड़ी खबर : पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राजभर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Update-बड़ी खबर : पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राजभर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : आज मंगलवार शाम यूपी की बड़ी खबर सामने आ रही है। बसपा के पूर्व महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजभर को गिरफ्तार हो गए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ही नेताओं ने आज एमपीएमएलए अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके साथ ही कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए अर्जी भी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। बताते चलें कि दोनों पर भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी एवं मंत्री स्वाति सिंह की बेटी और परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कुर्की के आदेश हुए थे। कोर्ट में पेशी पर दोनों नेता कई बार से पेश नहीं हो रहे थे। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी इसके बाद दोनों कोर्ट में पेश हुए थे। कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस मामले में तीन अ...