UP Politics : सपा को तगड़ा झटका, राष्ट्रीय महासिचव ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की चर्चा..
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को तगड़ा झटका लगा है। लखीमपुर खीरी के कद्दावर नेता माने जाने वाले रवि प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे का कारण आंतरिक गतिविधियों को बताया है। वहीं दूसरी ओर तेजी से चर्चा है कि रवि वर्मा कांग्रेस में जाएंगे।
लखीमपुर खीरी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं रवि प्रकाश
बताते चलें कि लखीमपुर खीरी के गोला के रहने वाले रवि प्रकाश वर्मा खीरी संसदीय सीट से दो बार सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। इस साल जनवरी में सपा के तीसरी बार राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे। फिर उनकी सपा से अनबन की खबरें आईं। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि रवि वर्मा लोकसभा चुनाव से सपा छोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : बांदा में भाजपा नेता व भाई पर गैंगरेप-हत्या का मुकदमा, अखिलेश याद...