महोबा में बड़ी घटना, ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत-सीएम योगी ने जताया शोक
समरनीति न्यूज, महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले में आज शाम एक दर्दनाक भीषण घटना हो गई। पहाड़ पर हुए ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 8 मजदूरों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है। दो-तीन जेसीबी मशीनें भी मलबे में दबी हुई हैं। यह घटना कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास हुई है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
मलबे में 8-10 लोगों के दबे होने की सूचना
जानकारी के अनुसार पहाड़ पर विस्फोट करके गिट्टी खनन का काम चल रहा था। इसी दौरान गलती से उस जगह विस्फोट हो गया, जहां मजदूर खड़े थे। हादसे में वहां काम कर रहे 10 से 12 लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया है।
ये भी पढ़ें : बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों प...