Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: 20 injured

Update-Breaking : बांदा से कानपुर व्यापारियों को लेकर जा रही बस की डंपर से टक्कर, 3 रेफर, कई घायल

Update-Breaking : बांदा से कानपुर व्यापारियों को लेकर जा रही बस की डंपर से टक्कर, 3 रेफर, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को बांदा से व्यापारियों को लेकर कानपुर जा रही एक बस की फतेहपुर में डंपर से टक्कर हो गई। यह हादसा फतेहपुर के औंग के पास हाइवे पर हुआ। बस में सवार करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि, अभी किसी के नाम-पते स्पष्ट नहीं हो सके हैं। हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे करीब हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायल लोग बांदा के बबेरू व आसपास इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीन लोग गंभीर हालत में रेफर बताया जाता है कि कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर औंग थाने के छिवली गांव में डंपर और यात्री बस की तेज टक्कर हो गई। बस चालक बबलू (45) निवासी बांदा, आज सुबह ही यात्रियों को लेकर कानपुर के लिए निकला था। डंपर हाइवे चौड़ीकरण स्टोर में गिट्टी उतारकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि बस में बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के आसपास रहने वाल...
बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दीपावली पर्व की खुशियों के बीच रविवार तड़के सुबह भीषण हादसा हो गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों से भरी बस हादस अनियंत्रित होकर शहर कोतवाली के मवई गांव के पास पलट गई। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। सभी लोग कानपुर के गजनेर देहात के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो चित्रकूट के अमावस्या मेले में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह बताया जाता है कि कोतवाली के मबई गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। बताते हैं कि बस को संभालने के लिए चालक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाए। इसके बाद बस पलटा खाते हुए सड़क किनारे जा पलटी। बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार...
चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 घायल, 12 की हालत गंभीर

चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 घायल, 12 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से जिले में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 12 को गंभीर हालत में पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। यह हादसा नया गांव थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे सतना-चित्रकूट मार्ग के बगदरा घाटी में हुआ। मैहर दर्शन करके लौट रहे थे सभी अपने घर   बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर सभी लोग मैहर से दर्शन करके चित्रकूट लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुए लोग पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममसी गांव के रहने वाले हैं।  सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहां सभी का उपचार शुरू किया गया। बताया जाता है कि 12 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। उनको रेफर किया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः थाने में पति-पत्नी ने खुद को जिंदा जलाया, रोता-बिलखता बेटा बनाता रहा वीडियो.....
अपडेटः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 9 की मौत, 30 घायल, जालौन-हमीरपुर के लोग मृतकों-घायलों में शामिल

अपडेटः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 9 की मौत, 30 घायल, जालौन-हमीरपुर के लोग मृतकों-घायलों में शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज एक बड़ा भयंकर हादसा हुआ। यह हादसा डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर होने के कारण हुआ। इसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे के आसपास हुआ। यह हादसा करोली गांव के पास हुआ। संबंधित रबूपुरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों और घायलों में बड़ी संख्या में बुंदेलखंड के जालौन और दूसरे जिलों के लोग शामिल हैं। साथ ही औरैया के लोग भी शामिल हैं। बस के परखच्चे उड़े  बताते हैं कि यह बस आगरा से नोएडा जा रही थी। इसी बीच डबल डेकर बस ने पीछे से जाकर ट्रक में टक्कर मारी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना प...
अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला, 3 की मौत और 20 घायल, दिल्ली में हाईअलर्ट

अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला, 3 की मौत और 20 घायल, दिल्ली में हाईअलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अमृतसरः  अमृतसर से लगभग 12 किमी दूर राजासांसी गांव में बने निरंकारी भवन पर दो बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए मामले की जांच किए जाने की बात कही है। यह हमला आतंकी हमला है या फिर डेरों और आश्रमों के आपसी विवाद का परिणाम है, पुलिस इस बात की जांच कर रही है। सत्संग भवन में घुसकर फेंका ग्रेनेड, बाइक पर थे दो हमलावर  बताया जाता है कि जिस वक्त आतंकियों ने सत्संग हॉल में ग्रेनेड फेंका, उस समय वहां लगभग 200 के आसपास लोग मौजूद थे। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावर डेरे के गेट पर पहुंचे। ये भी पढ़ेंः दशहरा पर्व के दौरा...
अपडेटः अमरोहा में भीषण हादसे में सात लोगों की मौत, 58 गंभीर रूप से घायल

अपडेटः अमरोहा में भीषण हादसे में सात लोगों की मौत, 58 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, अमरोहाः अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 58 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब जोया से संभल जा रही एक बस का टायर फट गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर कई बार पलटा खाई। इससे बस में सवार सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बस का टायर फटने से हुआ हादसा, पास से गुजर रही डीसीएम भी चपेट में  बताया जाता है कि पलौला इंटर कालेज के सामने जोया से संभल जा रही एक बस का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। बस ने कई पलटे खाए। जिससे बस सड़क किनारे पलटकर एक पेड़ पर गिर गई और दो हिस्सों में टूट गई। इससे बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों बुरी तरह से घायल हो गए। दो लोगों की ...