यूपी के पीलीभीत में ईद पर दर्दनाक दुर्घटना, महिला समेत 5 को डंपर ने रौंदा, सभी की मौत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ईद के दिन यूपी के पीलीभीत में एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना हो गई। बरेली-हरिद्वार हाइवे डंपर ने पांच लोगों को रौंद दिया। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना बरेली-हरिद्वार हाइवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में निसरा गांव के पास हुई। वहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। दोनों पर सवार महिला समेत पांच लोग नीचे गिर गए।
दो बाइकों की टक्कर, पीछे से आए डंपर ने कुचला
तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनको रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हंगामा किया। जाम लगाने का प्रयास भी किया। हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को संभाल लिया। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह 10:30 बजे निसरा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें : UP : घर में आग लगने से दो मासूम बहनों की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर
तभी पीछे से आए डंपर ने एक बाइक पर सवार आकिब (21) निवासी...