स्कूटी पर रोमांस : लड़की बोली- इंस्टाग्राम रील के लिए बनाया था वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ के हजरतगंज में स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठकर लड़की के चलती स्कूटी पर उसे किस करने का मामला फिर चर्चा में है। पुलिस जांच में पता चला है कि किस करने वाली लड़की ने यह काम इंस्टाग्राम के लिए रील बनाकर सस्ती लोकप्रियता के लिए किया था। हालांकि, यह कोई नई बात नहीं है। इंस्टाग्राम पर जरा से लाइक और कमेंट्स की चाह में युवा ऐसे वीडियो और फोटोज डालते रहते हैं। हालांकि, लखनऊ के इस कपल को स्कूटी पर रोमांस का शौक भारी पड़ गया।
स्कूटी चलाने वाला पहुंच चुका है जेल
स्कूटी चलाने वाला लड़का विक्की शर्मा हवालात पहुंच चुका है। लड़की से पुलिस ने पूछताछ की। वह नाबालिग है। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक फिल्म में ऐसा सीन देखा था। इससे प्रेरित होकर इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के लिए ऐसा किया था। कहा कि इस पूरे मामले में उसी की गलती है।
ये भी पढ़ें : OMG : नंबर प्लेट पर ‘ठाकु...