पति की गोली मारकर हत्या हो गई और पास में सो रही पत्नी को पता तक नहीं चला, पुलिस को..
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में आंगन में सो रहे एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां पर वृद्ध की हत्या हुई, वहीं पर उनकी पत्नी और भतीजा भी सो रहे थे। दोनों को इसकी कोई आहट तक नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों ही लोगों ने गोली की आवाज सुनने तक से इंकार किया है। ऐसे में तमाम सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस के शक की सुईं भी घूम रही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही बारीकि से तथ्यों को समझते हुए कोतवाल को जल्द से जल्द जांच कर खुलासे के निर्देश दिए हैं।
SP मौके पर पहुंचे, छानबीन जारी
जानकारी के अनुसार पल्हरी गांव निवासी सीताराम राजपूत (72) बुधवार रात आगन में चारपाई बिछाकर सो रहे थे। उनकी पत्नी कुवरियां दूसरी चारपाई पर सो रही थीं।
मकान में ही भतीजा भी सोया हुआ था। बताते हैं कि घर में अज्ञात ल...