Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: news of Banda

बांदा के इस गांव में PAC तैनात…, धर्म परिवर्तन कराने के मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार..

बांदा के इस गांव में PAC तैनात…, धर्म परिवर्तन कराने के मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। वहीं गांव में एहतियातन पीएसी तैनात की गई है। बाकी दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव के रहने वाले रामबाबू तिवारी ने पुलिस आफिस में प्रार्थनापत्र व हलफनामा दिया था। उसका कहना है था कि उसने स्वेच्छा से https://samarneetinews.com/reward-of-rs-25000-on-fraudster-who-defrauded-female-businessman-of-rs-44-58-lakh-in-banda/ अपना धर्म परिवर्तन किया है। फिर उसके पिता पवन तिवारी ने गुरुवार को पुलिस को दिए प्...
Banda : बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला, दोनों लहूलुहान, यह वजह..

Banda : बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला, दोनों लहूलुहान, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गणेश प्रतिमा बिर्सजन से पहले भंडारे में गाली-गलौज का विरोध करना बाप-बेटे को भारी पड़ा। दबंगों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान हो गए। हमलावर धमकी देकर फरार दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव में ग्रामीणो ने गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले भंडारे का आयोजन किया था। गांव के शिवलखन (65) और उनका बेटा भोला (32) श्रद्धालुओं को भंडारे में भोजन परोस रहे थे। तभी कुछ दबंग गालियां देने लगे। बाप-बेटे ने इसका विरोध किया। दबंगों ने पिता पर बांके से हमला कर दिया। बचाने आए बेटे पर भी हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायल रामलखन ने...
बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बांदा के बबेरू क्षेत्र में हुआ हादसा हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में टेंपो चालक भी शामिल हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र बबेरू कस्बे से ऑटो में चार लोग अपने गांव कायल जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। टेंपो पलटकर पास के तालाब में जा पलटा। चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। मृतकों में कायल गांव के ऑटो चालक गंगाराम मौर्य (36) और राम किशोर मौर्य (65) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ...
बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर

बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के चंद्रभवन (45) ठेकेदार थे। अपने साथी मुन्ना (32) के साथ आज दोपहर अतर्रा से बाइक से गांव जा रहे थे। हाइवे बड़ी नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों छिटककर दूर गिरे। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने घायल ये भी पढ़ें : बांदा : पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी, पुलिस चौकसी की खुली पोल.. चंद्रभवन को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली। कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक मजदूरों की ठेकेदारी करते थे। http...
बांदा : पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी, पुलिस चौकसी की खुली पोल..

बांदा : पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी, पुलिस चौकसी की खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बलखंडीनाका चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी हो गई। बताते हैं कि चोर ताले तोड़कर घर में घुसे। उस समय घर में कोई नहीं था। पीड़ित का कहना है कि चोर घर से लाखों रुपए की नगदी, जेवर ले गए हैं। जानकारी के अनुसार शहर के बन्योटा मुहल्ले के रहने वाले अजय कुमार गुप्ता प्रापर्टी डीलर हैं। नए मकान में पूजा के लिए गए थे घर के लोग शनिवार रात वह अपने महेश्वरी देवी स्थित नए मकान में परिवार के साथ गए थे। वहां गणेश भगवान की पूजा की और रात में सब वहीं रुक गए। इस दौरान बन्योटा वाले घर में कोई नहीं था। रात में ताले तोड़कर चोर वहां हाथ साफ कर गए। पीड़िता का कहना है कि अलमारी के लाकर का ताला तोड़कर उसमें रखे 70 हजार नगद समेत सोने-चांदी के करीब 8 लाख के जेवर चोर ले गए हैं। सुबह गृहस्वामी के घर पहुंचने पर लोगों को चोरी की जान...
बांदा में मासूम बेटी को पिता की रिवाल्वर से लगी गोली, संदिग्ध हालात में..

बांदा में मासूम बेटी को पिता की रिवाल्वर से लगी गोली, संदिग्ध हालात में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के किरन कालेज चौराहा के पास लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से मासूम बच्ची घायल हो गई। डाक्टर का कहना है कि गोली बच्ची के पेट में लगी है। जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज हुआ। इसके बाद परिजन उसे ले गए। वहीं सीओ ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में बच्ची को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार किरन कालेज चौराहा के पास रहने वाले रामफेर पीओपी का काम करते हैं। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। घटना को हादसा मान रही पुलिस बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह रिवाल्वर लेकर कुछ कर रहे थे। तभी गोली चल गई। गोली उनकी बेटी अनुप्रिया (2) के पेट में दाहिने तरफ जा धंसी। खून से लहूलुहान बच्ची को उठाकर अस्पताल ले जाया। ये भी पढ़ें : बांदा में डेंगू के 8 और पाॅजिटिव मरीज मिले, दो भर्ती.. वहां डाक्टर प्रदीप गुप्ता ने बच्ची का इलाज किया। डाक्टर श्री गुप्ता का कहना...
Banda : बीपीएम एकेडमी में बच्चों ने हंसते-खेलते मनाई रक्षा बंधन

Banda : बीपीएम एकेडमी में बच्चों ने हंसते-खेलते मनाई रक्षा बंधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में रक्षाबंधन का त्योहार बच्चों ने हंसते-खेलते मनाया। सभी क्लास में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को पावन रक्षा बंधन त्योहार की महत्ता बताई। बच्चों को बताया कि विद्यालय भी उनके परिवार जैसा है। यहां सभी लोग मिल-जुलकर पढ़ते हैं। छात्राएं लहंगा-चुनरी एवं छात्र कुर्ता-पैजामा जैसी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों की रंग-बिरंगी ड्रेस ने लोगों का मनमोह लिया। संस्कृत दिवस की भी रही धूम वहीं दूसरी ओर कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों के बीच ‘संस्कृत दिवस’ की धूम रही। बच्चों ने संस्कृत गीत गाते हुए नाटक का मंचन किया। संस्कृत में अमृतवचनानि, भगवत गीता के श्लोकों को सुनाया। बच्चों ने संस्कृत कवियों के चित्र भी बनाए। कुछ छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन व संस्कृत कवियों पर निबंध लिखे। साथ ही भाषण भी दिए। ये भी प...
Banda : अचानक अन्ना पशु से टकराकर बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल

Banda : अचानक अन्ना पशु से टकराकर बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने अन्ना पशु के आने से आनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे बाइक सवार ससुर की मौत हो गई। वहीं दामाद घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कर्वी जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बदौसा के कुल्लूखेड़ा गांव के रहने वाले चुनबाद (60) शाम अपने दामाद राजू (26) निवासी कपसेटी के साथ बाइक से बेटी का इलाज कराने कर्वी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भैसोंधा गांव के पास एक अन्ना मवेशी अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चुनूबाद को गंभीर चोटें आने के कारण कर्वी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दामाद की हालत ठीक बताई जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में प्रधान के भतीजे ने मां की डांट पर उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..  ...
बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया..

बांदा में 18 साल की मोनी ने फांसी लगाई, संतोष को पुलिस ने बचाया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 18 साल की युवती मोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं संतोष नाम के व्यक्ति को पुलिस ने फांसी लगाने के दौरान किसी तरह बचा लिया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के मिरजापुर गांव के स्व. शिवशकर की बेटी मोनी (18) ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। मृतका के पड़ोसियों का कहना है कि युवती के पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। शहर के मढ़ियानाका क्षेत्र का मामला उसकी मां कुसमा दिव्यांग हैं। पड़ोसियों की मदद पर घर का खर्च चल रहा था। मानसिक रूप से युवती काफी परेशान थी। उधर प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि घटना के समय युवती की मां बाजार गई थी। परिजनों ने कारण अज्ञात बताया है। शहर के मढ़ियानाका के संतोष वाल्मीक (40) ने बीती शाम घर में फांसी लगाने की कोशिश की। उसके बेटे ने देखा तो पुलि...
Banda : प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, मांगों को लेकर संघर्ष की चेतावनी

Banda : प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, मांगों को लेकर संघर्ष की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर हुंकार भरी है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर आज बांदा में सभी ब्लाक कार्यकारिणियों की बैठक बीआरसी सभागार, बड़ोखर में हुई। बांदा तहसील अध्यक्ष रमेश पटेल ने आगामी संघर्ष हेतु तैयार रहने को कहा। जिला उपाध्यक्ष डा. इदरीश मोहम्मद ने कैशलेस चिकित्सा प्रोन्नत वेतनमान आदमी पर भेदभाव पूर्ण रवैय्या बताया। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा संगठन मंत्री सुशील कुमार मिश्र ने पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग की। जिला संरक्षक सुघर सिंह ने 18 सूत्री मांगों को पढ़कर सुनाया। ये भी पढ़ें : बांदा में कारगिल विजय दिवस : NCC कैडेट्स के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन उपाध्यक्ष अंजना तिवारी ने महिला शिक्षकों को संघर्षों में वर्चस्व बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। बैठक में श्याम नारायण, अकील सिद्द...