‘मिट्टी बने सोना’ विषय पर किसानों की गोष्ठी, जैविक खेती से पर दिया जोर
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखरखुर्द में प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया में किसानों की एक गोष्ठी आयोजित हुई। किसानों को लगातार कम होती मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के उपाय बताए गए। जैविद खेती और जैविक खाद की उपयोगिता समझायी गई। किसानों को आत्मनिर्भर बनने व खाद में खर्च कम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कृषि विशेषज्ञों ने दिए किसानों को टिप्स
इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों ने रासायनिक और जैविक खाद के अंतर को बताया। साथ ही इसके फायदे और नुकसान भी बताए। सर्वेश सिंधू ने कहा कि जैविक खाद मिट्टी के स्वास्थ्य और उपजाऊपन को बेहतर बनाकर उसका पोषण करता है। मिट्टी में वायु संचार बढ़ाकर पानी को धारण करने की क्षमता बढ़ाता है।
किसान प्रेम सिंह ने रासायनिक खाद से दूर रहकर जैविक खाद अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि रासायनिक खाद से दूर रहें। यह मिट्टी की उर्व...