Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Senior Doctor

बांदा के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक डा. सिंह का निधन

बांदा के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक डा. सिंह का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जाने-माने सर्जन डा. श्याम नारायण सिंह का आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी डा. सिंह के निधन की खबर सुनी, उसी ने दुख जताया। लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने भी पहुंचे। बताते हैं कि डा. सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 10 बजे हरदौली घाट, मुक्तिधाम में किया जाएगा। आसपास के जिलों में भी थी ख्याति बताया जाता है कि मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले डा. सिंह 1965 में बांदा के जिला अस्पताल में तैनाती मिलने पर यहां आए। जानकार बताते हैं कि बांदा की आशा सिंह से उनका विवाह हुआ था। 1972 में उन्होंने शहर के कटरा इलाके में नर्सिंग होम की स्थापना की। इसके बाद लगातार लोगों को अपनी सेवाएं देते रहे। वह अपने पीछे 6 बेटियों और 1 बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें : UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक ...
लखनऊः महिला डाक्टर ने तोड़ा दम, सिनियर डाक्टर पर उत्पीड़न की F.I.R.

लखनऊः महिला डाक्टर ने तोड़ा दम, सिनियर डाक्टर पर उत्पीड़न की F.I.R.

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सुसाइड की कोशिश करने वाली किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की महिला डाक्टर की मौत हो गई। ट्रामा सेंटर में डाक्टरों ने उनकी जान बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बताते हैं कि डाक्टर की बहन की तहरीर पर एक सीनियर डाक्टर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीनियर डाक्टर के खिलाफ उत्पीड़न और सुसाइड को उकसाने की रिपोर्ट  बताते चलें कि महिला जूनियर डॉक्टर मनीषा ने बेहोशी का इंजेक्शन लगा सोमवार को जान देने की कोशिश की। इसके बाद उनको चिंताजनक हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां डाक्टर लगातार उनको बचाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका। ये भी पढ़ेंः आम इंसान से औसतन 10-12 साल कम जिंदगी जीते हैं डाक्टर्स  डॉक्टर की बहन दीपा शर्मा ने आरोप लगाया है कि एक सीनियर डाक्टर उ...