Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सर्पदंश से महिला किसान समेत तीन ने तोड़ा दम

Three killed by snake bite in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बरसात का समय आते ही सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आज सांप के काटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवती भी शामिल हैं। उधर, पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं तीनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अलग-अलग जगहों पर हुईं घटनाएं

बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली के हरदौली गांव के मजरा वंशीपुरवा निवासी बुटुवा (24) पत्नी रामकेश शनिवार की शाम खेत में धान की बेड़ लगा रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनकी ऊंगली में काट लिया। परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। बताते हैं कि डाक्टर मिले नहीं तो परिवार के लोग एक ओझा के पास लेकर पहुंचे। इससे बाद उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े : UP : युवक की जींस में घुसा कोबरा सांप, 7 घंटे खंभा पकड़े खड़ा रहा

इसी तरह कमासिन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी प्रीतमलाल (29) पुत्र नत्थू प्रसाद शनिवार की शाम खेत में धान की बेड़ लगा रहे थे। उनकी ऊंगली में भी सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में कमासिन स्वास्थ्य केंद्र में उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में एक छोटा बच्चा और उनकी पत्नी हैं। इसी तरह एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी विजय (30) को आज रविवार सुबह सोते समय सांप ने काट लिया। परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े : बांदा नगर पालिका में बड़ा खेल, चौराहों पर सरकार को लाखों के राजस्व का चूना