Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरकर 13 लोगों की मौत

Tragic accident in UP's Kushinagar, 13 people died after falling in well

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के कुशीनगर में हुए एक बड़े हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक कुएं के ऊपर खड़े होकर शादी समारोह को देख रहे थे। इसी बीच स्लैप गिरने से सभी उसमें जा गिरे। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बताते हैं कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अबतक पुलिस ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है।

शादी से पहले हल्दी की रस्म के दौरान हादसा

बताया जाता है कि नौरंगिया गांव के स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा की शादी तय हुई है। विवाह से पहले बीती रात हल्दी की रस्म पूरी की जा रही थी।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बांदा में कांग्रेस लड़ाई से पहले ही मैदान से बाहर क्यों..? मतदाता भी हैं हैरान

घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर कुएं के सामने सभी लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। बताते हैं कि जिस कुएं पर यह वैवाहिक समारोह हो रहा था। उसे कई साल पहले स्लैप डालकर ढक दिया गया था।

Tragic accident in UP's Kushinagar, 13 people died after falling in well

रस्म के समय बड़ी संख्या में इस स्लैप पर महिलाएं और बच्चे खड़े थे। इसी दौरान स्लैब टूट गया। उसपर खड़ी महिलाएं और बच्चियां, युवतियां कुएं में जा गिरीं। कुएं में पानी भी भरा था। वहां चीख-पुकार मच गई। लोगों ने कुएं में गिरी महिलाओं और युवतियों और बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुएं से निकाले गए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने 13 को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बड़ा हादसा : सर्राफा व्यवसायी समेत दो की मौत, परिवारों में कोहराम