समरनीति न्यूज, लखनऊ : IAS-PCS Transfer In UP उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज 4 आईएएस और 6 पीएसएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बुधवार सुबह हुए इन तबादलों से की काफी चर्चा रही। इनमें प्रतापगढ़ और अलीगढ़ के जिलाधिकारियों को बदला गया है। तबादलों के क्रम में आईएएस निशा जो कि उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में तैनात थीं। अब उन्हें प्रतीक्षारत श्रेणी में रखा गया है। वहीं बुलंदशहर के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को ही विकास प्राधिकरण का भी दायित्व सौंपा गया है। तबादलों की इसी सूची पर सरकारी महकमों में खलबली मची है। माना जा रहा है कि अभी कुछ और अधिकारियों के तबादलों की सूची भी जारी हो सकती है।
पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव हटाए गए
विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा डा राजेश कुमार को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्ञानेश्वर त्रिपाठी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग को विशेष सचिव सामान्य सचिवालय प्रशासन के पद पर तैनात कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को अब विपिन मिश्रा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ के पद पर नियुक्ति दी गई है।
राजेश सिंह एडीएम (ट्रांस) लखनऊ बने
अपर जिलाधिकारी (ट्रान्स) लखनऊ हिमांशु गुप्ता को अब अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ बना दिया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ राजेश सिंह को अपर जिलाधिकारी (ट्रान्स) लखनऊ के पद पर नियुक्ति दी गई है। राकेश पटेल अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ को अब मुख्य राजस्व अधिकारी बनाकर प्रतापगढ़ जिला भेजा गया है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी सहारनपुर को एडीएम सिटी अलीगढ़ बनाया गया है। एसडीएम गाजीपुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह को सहारनपुर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
ये भी पढ़ें : लखनऊ : 20 लाख की चाकलेट पर चोरों का हाथ साफ, व्यापारी के घर को बनाया निशाना