Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता का निधन, अंतिम संस्कार

Transport Minister Dayashankar Singh's father dies, funeral in Buxar

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह (91) का शनिवार रात निधन हो गया। पैर में फ्रैक्चर होने के बाद उनको 21 जून को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती कराया गया था। बीती रात उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गहरा शोक व्यक्त किया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बिहार के बक्सर के छोटका राजेपुर में अंतिम संस्कार

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी आदि नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया। आज रविवार को पार्थिव शरीर को बिहार के बक्सर के छोटका राजेपुर गांव ले जाकर गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह काफी भावुक नजर आए। कई बार उनको आंखों से आंसू पोछते हुए देखा गया। पिता के देहांत से वह काफी दुखी रहे। इस मौके पर पार्टी के कई नेता और परिवार के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी।

ये भी पढ़ें : शादी के अगले ही दिन पंजाब CM भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड