Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, दुधमुहीं बच्ची भी घायल

Traumatic death of woman after being crushed by truck in Banda, lactating girl also seriously injured

समरनीति न्यूज, बांदा : घर से अपने डेरा पर जा रही महिला की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। इस हादसे में उनकी एक दुधमुंही बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि था कि कई बार गांव के पास ब्रेकर बनवाने की मांग की, लेकिन किसी ने सुना नहीं। ऐसे में वहां आए दिन हादसे होते हैं। आज एक महिला की जान चली गई। इसी से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। उधर, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुआवजे की मांग को लेकर जाम

साथ ही गांव के लोग और महिला के परिजन मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

Traumatic death of woman after being crushed by truck in Banda, lactating girl also seriously injured

बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के अलिहा के रहने वाले कालीचरण की पत्नी जुग्गी देवी (23) घर से अपने मवेशी डेरा जा रही थीं। उनके साथ गोद में दुधमुहीं बच्ची भी थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उछलकर दूर गिरी बच्ची भी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। वाहन चालक मौके से भाग निकला। बबेरू सीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

ये भी पढ़ें : बांदा में 14 दिन में 2 खनिज अधिकारी निपटे, फिर भी अवैध खनन बेलगाम