Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के कालिंजर में ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत-3 रेफर

Jaunpur Accident News : A fierce collision in a pick-up truck, 6 people died - 5 injured

समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी-एमपी राजमार्ग पर सड़क किनारे कैंप में सो रहे चार मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि मजदूर फोनलेन सड़क के निर्माण का काम कर रहे थे। मजदूरों की कंपनी ने के इंजीनियर की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सड़क निर्माण का चल रहा है काम

बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित सुखना नाला के पास सड़क का काम चल रहा है। मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर काम करने वाले मजदूर टेंट लगाकर कैंप बनाए हैं। देर रात करीब 12 बजे नरैनी से सतना की ओर जा रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर मजदूरों के टेंट को रौंद दिया।

ये भी पढ़ें : Update : बांदा के बदौसा में बालू टीला ढहने से 10वीं के छात्र की मौत, 3 साथी भी दबे 

हादसे में लखीमपुर खीरी के अंबर सोत थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी मजदूर आशीष (28) पुत्र इंद्रपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं खीरी जिले के अंबरसोत थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी रामजी (25), सरोज (24), संदीप (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथी मजदूर घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरैनी आए। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कंपनी के इंजीनियर धर्मेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर कालिंजर थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसआई जयचंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : मिस्ड काॅल से शुरू Love Story, थाने पर गिरफ्तारी के बाद खत्म