Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसा, दो महिलाओं की देखते ही देखते मौत

Two women died due to sunk in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को जिले में हुए एक दर्दनाक घटनाक्रम में दो महिलाओं की पलक झपकते ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों के शवों को निकालने के लिए दर्जनों लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, दोनों महिलाओं की मिट्टी का टीला धंसने से दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। दोनों महिलाएं वहां मिट्टी की खुदाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक टीला धंस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जड़कड़ा अंश ग्राम कुरूहूं की है।

Two women died due to sunk in Banda

मिट्टी की खुदाई कर रही थीं महिलाएं

वहां की रहने वालीं मर्री यादव (45) पत्नी सधुवा तथा बिट्टी उर्फ फुलमतिया (48) पत्नी गया प्रसाद, आज बुधवार शाम घर में छपाई और पुताई के लिए गांव के बाहर बने टीले से मिट्टी लेने गईं थीं। दोनों महिलाएं टीले के अंदर घुसकर मिट्टी की खुदाई कर रहीं थीं। इसी दौरान ढीला भर-भराकर धंस गया। इससे दोनों महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो भागकर वहां पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः कौन बना आपके जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष!पढ़िए सूची-कांग्रेस का मिशन यूपीः प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

दर्जनों ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण उनको बाहर निकाल सके, लेकिन तबतक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। दोनों महिलाओं की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और गांव वालों से घटना की जानकारी ली। महिलाओं को फतेहगंज स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फतेहगंज थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिवक्ता चंद्रपाल यादव ने बताया कि दोनो ही महिलाएं गरीब परिवार से थीं।

ये भी पढ़ेंः बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका