Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कहा-मोदी जी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार

Union Minister Anupriya Patel said in Banda, democracy should have some fun too

समरनीति न्यूज, बांदा : अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल आज बांदा पहुंचीं। यहां पार्टी सदस्यता अभियान में उन्होंने हिस्सा लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक जुटे। केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने कहा कि लोकतंत्र में थोड़ा मजा भी होना चाहिए। नोकझोंक न हो तो मजा कम हो जाता है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं।

कहा, सदस्यता अभियान में बांदा से काफी उम्मीद

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि 2 सितंबर से शुरू इस सदस्यता अभियान में चित्रकूटधाम मंडल की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि अबतक अभियान में प्रतापगढ़ जिला है और उनको पूरा यकीन है कि बांदा जिला प्रतापगढ़ को भी पीछे छोड़ देगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी चाहे जितनी रैलियां कर लें, लेकिन 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से पूरी दमदारी से एनडीए सरकार बनने जा रही है। कहा कि 2022 में सपा गठबंधन को जनता ने जवाब दे दिया है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : पुलिस ने रोका सपाइयों का प्रदर्शन, अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस तैनात, हिरासत में कई विधायक