Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

Union Minister Ram Vilas Paswan passed away

समरनीति न्यूज, डेस्क : गुरुवार देर शाम एक दुखद खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री एवं लोकजन पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इस वक्त दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। इसकी जानकारी खुद उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए दी।

बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी जानकारी

उन्होंने अपने पिता की याद में बेहद भावुक ट्वीट किया। चिराग ने लिखा कि , ‘पापा.. अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमें पता है आप जहां भी हैं, सदैव मेरे साथ ही हैं।’ उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

वीपी सिंह से लेकर मोदी तक की कैबिनेट में किया काम

बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री पासवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। राजनीति में लंबा समय बिताने वाले पासवान ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शानदार काम किया था। उनका जन्म बिहार के खगड़िया गांव में 1946 में हुआ था। स्वर्गीय पासवान ने लगभग 5 दशक तक बिहार से दिल्ली तक की राजनीति में तय किया। उनके नाम विश्व में सबसे ज्यादा वोटों से लोकसभा सीट जीतने का विश्व रिकार्ड भी दर्ज है।

ये भी पढ़ें : कानपुरः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की पर कही यह बात..